12th Political Science Question Bank
अर्धवार्षिक परीक्षा 2020-21
कक्षा- 12वीं
विषय- राजनीति विज्ञान
राजनीति से जुड़ी अवधारणाओं को समझने के लिए नियमित रूप से हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहें।
सही विकल्प
1- गुट निरपेक्ष का मूल रूप से क्या अभिप्राय है? शक्ति गुटों के प्रति तटस्थता
2- यू एस एस आर के विघटन से विश्व की राजनीति हो गयी - एक ध्रुवीय
3- भारत मे संविधान कब लागू किया गया? 26 जनवरी 1950
4- जय जवान जय किसान का नारा किसने दिया? लाल बहादुर शास्त्री
5- नौकरशाही का क्या अर्थ है? प्रशासन स्थायी सेवकों के द्वारा होता है
6- भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल थे? सी राजगोपालाचारी
रिक्त स्थानों की पूर्ति
7- विश्व के प्रथम बिजनेस स्कूल की स्थापना अमेरिका में हुई थी।
8- आसियान में भारत को पूर्ण वार्ताकार सहयोगी का दर्जा प्राप्त है।
9-स्वतंत्रता के समय भारत में देशी रियासतों की संख्या 565 थी।
10- हेगेमनी शब्द की जड़े प्राचीन यूनान के नगर राज्यों में है?।
11- शिमला समझौता 1972 में हुआ था।
12- अनेक पार्टियां मिलकर सरकार बनाती हैं तो उसे गठबंधन सरकार कहते हैं।
सत्य/असत्य
13- यूरोपीय संघ की मुद्रा को येन कहा जाता है। असत्य
14- सन 1917 में रूस में बोल्शेविक क्रांति हुई। सत्य
15- इराकी युद्ध को कम्प्यूटर युद्ध के नाम से जाना जाता है। सत्य
16- यूरोपीय संघ की स्थापना सन 2002 में हुई। असत्य
17- नाटो का पूरा नाम बारसा संधि है। असत्य
18- चौथा आम चुनाव 1950 में हुआ। असत्य
एक शब्द में उत्तर
19- अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय कहाँ स्थित है? हेंग
20- भारत भूमंडलीकरण से कब जुड़ा? 1991
21- भाषा के आधार पर कौन सा राज्य सर्वप्रथम गठित हुआ? आंध्रप्रदेश
22- भारत के किन्ही दो पड़ोसी देशों के नाम बताइये? पाकिस्तान बांग्लादेश
23- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कितने स्थायी सदस्य राष्ट्र हैं? पांच
24- राजनीतिक दलों को किसके द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाता है? चुनाव आयोग
25- सही जोड़ी
दक्षेस - दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन। - सबके लिए स्वास्थ्य
नई विश्व व्यवस्था का सूत्रधार। - जार्ज बुश
लौह पुरुष। - सरदार पटेल
भारत का सर्वोच्च न्यायालय - नई दिल्ली
प्रजातंत्र में प्रतिनिधियों का चयन। - जनता द्वारा
26- शीत युद्ध के कारण
1- फुल्टन भाषण
2- विचारधारा का टकराव
3- एक दूसरे पर अविश्वास
4-अमेरिका और सोवियत संघ का महाशक्ति बनने की होड़।
5- परमाणु युद्ध का भय।
27- दो ध्रुवीयता के कोई तीन परिणाम
1- गुटबंदी का दौर
2- हथियारों की दौड़
3- संयुक्त राष्ट्र अपंग
28- सोवियत प्रणाली की प्रमुख विशेषताएँ
1- समाजवादी विचारधारा पर आधारित
2- एक दलीय व्यवस्था
3- नियोजित अर्थव्यवस्था
4- निजी संपत्ति की संस्था को समाप्त
29- भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति की विशेषताएं
1- गुटबंदी से अलग
2- स्वतंत्र विदेश नीति
3- दोनों गुटों में मध्यस्थता की कोशिश
4- दोनों गुटों से सहायता प्राप्त करने की कोशिश
30- भारत- बांग्लादेश तनाव के कारण
1- नदी जल विवाद
2- सीमापार से घुसपैठ
3- न्यूमूर द्वीप विवाद
4- बांग्लादेश द्वारा भारतीय स्लामिक जमातों का समर्थन।
31-सुरक्षा परिषद के कार्य
1- युध्द को रोकना
2- विवादों को सुलझाना
3- संधियां करवाना।
32- वैश्वीकरण की तीन विशेषताएं
1- प्रवाह- बस्तु,सेवा पूंजी विचार
2- विश्व व्यापार में तेजी
3- बहुराष्ट्रीय कंपनियों का उदय
4- मैकडोनाल्डिकरण
33- निर्वाचन आयोग के कार्य
1- मतदाता सूची तैयार करना।
2- चुनाव कराना
3- मतगणना कराना
4- राजनीतिक दलों का पंजीयन
5- चुनाव चिन्हों का आवंटन
34- मतदान के बदलते तरीके
1- EVM का प्रगोग
2- 2 वर्ष से अधिक सजा प्राप्त व्यक्तियों को चुनाव लड़ने की मनाही।
3- 1/6 जमानत जप्त
4- दो से अधिक जगह से चुनाव नही लड़ सकते।
35- गठबंधन की राजनीति
जब दो या दो से अधिक राजनीतिक दल मिलकर सरकार का गठन करते हैं तो इसे गठबंधन की सरकार कहते हैं।
विशेषताएं
1- एक से अधिक पार्टियां
2- एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम के आधार पर गठबंधन।
3- गठबंधन स्थायी नही।
36- महाशक्तियों को छोटे देशों को लाभ
1- छोटे देशों से प्राकृतिक संसाधन प्राप्त करना।
2- सैन्य ठिकाने स्थापित करना।
3- भू क्षेत्र ताकि अपने हथियारों और सेना का संचालन कर सकें।
4- आर्थिक सहायता प्राप्त करना।
37- शॉक थेरेपी क्या थी? क्या साम्यवाद से पूंजीवाद की तरफ संक्रमण का यह सबसे बेहतर तरीका था?
साम्यवाद से पूंजीवाद की तरफ संक्रमण के लिए जिस मॉडल का प्रयोग किया गया उसे शॉक थेरेपी कहते हैं। लेकिन साम्यवाद से पूंजीवाद की ओर संक्रमण का यह बेहतर तरीका नही माना जा सकता। इसके प्रमुख कारण निम्न है-
1- सोवियत अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गयी
2- सरकारी कंपनियों को औने पौने दामों में बेंच दिया गया।
3- लोगों को बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
4-रूसी मुद्रा रूबल के मूल्य में गिरावट।
38- गोर्बाचेव के सुधार क्यों जरूरी हो गए थे?
1- नौकरशाही का कसता शिकंजा
2- साम्यवादी पार्टी का निरंकुश शासन
3- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नही।
4- उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में कमी।
5- खाद्यानों का बढ़ता आयात।
39- भूमंडलीकरण के उदय के कारण
1- प्रौद्योगिकी व संचार क्रांति
2- विश्वव्यापी पारस्परिक जुड़ाव
3- विश्वव्यापी प्रवाह
4- पारस्परिक निर्भरता
40- शरणार्थी समस्या के प्रभाव
1- पुनर्वास की समस्या
2- पूर्व देश में छोड़ी गई संपत्ति के निपटारे की समस्या
3- नेहरू लियाकत समझौता
4- शहरी क्षेत्रों में स्लम वस्तियों की संख्या बढ़ी।
41- तमिल समस्या के समाधान हेतु भारत के प्रयास
1- नेहरू कोटलेवाला समझौता 1954-
75000 तमिलों को नागरिकता दिलवाने के प्रयास
2- शास्त्री- भंडारनायके समझौता-1964
3 लाख तमिलों को नागरिकता दिलवाने के प्रयास
3- राजीव जयवर्धने समझौता
4- शांति रक्षक दल भेजा
42- गठबंधन सरकार के लाभ
1- एक से अधिक दलों को राजनीति का अवसर
2- क्षेत्रीय विकास को बल
3- त्रिशंकु जनमत की स्थिति में सरकार देने का विकल्प
4- सरकार के निरंकुश होने का भय नही रहता।
43- प्रथम आम चुनाव के समय चुनाव आयोग के समक्ष चुनौतियां
1- निर्वाचन क्षेत्रों का सीमांकन
2- मतदाता सूची बनाना
3- 85% निरक्षरता की स्थिति में मतदान की विशेष पद्धति का चुनाव चुनाव कराना।
4- कर्मचारियों का प्रशिक्षण
44- भारत में बहुदलीय व्यवस्था के फायदे
1- जनता के पास अधिक विकल्प
2- सभी सामाजिक और भौगोलिक विविधताओं का प्रतिनिधित्व संभव
3- एक दलीय या दो दलीय निरंकुशता पर रोक
4- क्षेत्रीय हितों को महत्व
45- क्षेत्रीय दलों की भूमिका में वृद्धि के कारण
1- कांग्रेस का कमजोर होना।
2- क्षेत्रवादी विचारधारा का बढ़ता प्रभाव
3- अवसरवादी राजनीति
4- राष्ट्रीय नेताओं की संख्या में कमी,जबकि क्षेत्रीय नेताओं की संख्या में लगातार होती वृद्धि।
#APSinghClasses
Share this post
0 Comments