महत्वपूर्ण प्रश्न
(वस्तुनिष्ठ)
12वीं - राजनीति विज्ञान
दीर्घ-उत्तरीय के लिए यहां क्लिक कीजिए
1.1 - शीत युद्ध का दौर
1- क्यूबा प्रक्षेपास्त्र संकट कब उत्पन्न हुआ?
1962।
2-भारत शीत युद्ध से अलग रहने के लिए किस आंदोलन की शुरूआत की?
गुटनिरपेक्ष आंदोलन।
3-भारत का सैनिक समझौतों के प्रति क्या दृष्टिकोण था?
किसी भी गुट में शामिल न होने की नीति।
4-शीत युद्ध का संबंध किन दो गुटों से है?
अमेरिकी गुट और सोवियत संघ गुट।
5-वारसा पैक्ट नामक सैनिक गठबंधन का निर्माण किस गुट ने किया?
सोवियत संघ गुट ने।
6- NATO का पूरा नाम लिखिए।
नार्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन।
7-बर्लिन की दीवार कब तैयार की गई तथा कब धराशायी हुई?
1961 व 1989
8- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार व विकास सम्मेलन (अंकटाड) की स्थापना कब हुई?
1972।
9- परमाणु अप्रसार संधि 1968 को निशस्त्रीकरण के इतिहास में मील का पत्थर का माना जाता है परंतु भारत ने इस पर हस्ताक्षर नही किये।यह कथन सत्य है या असत्य?
सत्य।
10- कोरिया युद्ध के समय भारत का दृष्टिकोण क्या था?
पहले तो भारत चुप रहा, लेकिन जब अमेरिकी गठबंधन सेना 38अंश अक्षांश के ऊपर बढ़ने की कोशिश की तो भारत ने अमेरिका की आलोचना की।
11-शीत युद्ध कब समाप्त हुआ?
1991।
12-भारत ने अपना प्रथम नाभिकीय परीक्षण कब और कहाँ किया?
1974 पोखरन।
13-तीसरी दुनिया में किन देशों को सम्मिलित किया जाता है?
निर्गुट विकासशील देशों को।
14-अफगानिस्तान में सोवियत संघ का हस्तक्षेप कब हुआ?
1979।
15- गुटनिरपेक्ष आंदोलन के तीन कर्णधार कौन थे?
जवाहरलाल नेहरु, मिस्र के राष्ट्रपति नासिर, यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मार्शल टीटो।
16- नाटो की स्थापना कब हुई?
1949।
17- वारसा पैक्ट की स्थापना कब हुई?
1955।
18- वारसा पैक्ट कब समाप्त हुआ?
1991।
19- वर्लिन की दीवार किसका प्रतीक थी?
द्विध्रुवियता व शीत युद्ध का।
20-सीटो (SEATO) का पूरा नाम क्या है?
साउथ ईस्ट एशियन ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन।
21-शीत युद्ध शब्दावली का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
बर्नार्ड बारुश।
22- गुटनिरपेक्ष शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
जार्ज लिस्का।
23- शीत युद्ध का तात्कालिक कारण क्या था?
चर्चिल का फुल्टन भाषण।
24- गुटनिरपेक्ष देशों का पहला शिखर सम्मेलन कहाँ हुआ था?
बेलग्रेड 1961।
25-गुटनिरपेक्ष देशों की वर्तमान में सदस्य संख्या कितनी है?
120।
26- 'पूर्व बनाम पश्चिम' पदबंध का आशय किससे है?
शीत युद्ध।
27- तनाव शैथिल्य का दौर कब शुरू हुआ?
क्यूबा मिसाइल संकट-1962 के बाद।
28- G-77 का आशय दुनिया के किन देशों से है?
तीसरी दुनिया के विकासशील देश।
29- गुटनिरपेक्ष देशों का शिखर सम्मेलन नई दिल्ली में कब आयोजित हुआ था?
1983 में।
30-किस गुटनिरपेक्ष सम्मेलन में नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था स्थापित करने का प्रस्ताव पास किया गया?
1973 अल्जीयर्स शिखर सम्मेलन।
दीर्घ-उत्तरीय के लिए यहां क्लिक कीजिए
1.2 - दो-ध्रुवीयता का अंत
31- सोवियत संघ का विघटन कब हुआ? 1991।
32- शॉक थेरेपी मॉडल किसके द्वारा निर्देशित था?
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक।
33- जर्मनी का एकीकरण - 1990।
34- द्विध्रुवियता के पतन का मुख्य कारण- सोवियत संघ का विघटन, शीत युद्ध की समाप्ति।
35- शॉक थेरेपी कब अपनायी गयी - 1990।
36- इतिहास की सबसे बड़ी गैराज सेल के कोई दो परिणाम लिखिए।
1- उद्योगों को निजी कंपनियों को औने पौने दामों में बेंच दिया गया।
2- राज्य नियंत्रित औद्योगिक ढांचा ढह गया।
37- 1917 में रूस में साम्यवादी या बोल्शेविक क्रांति किसके नेतृत्व में हुई- लेनिन।
38- सोवियत संघ के विघटन की घोषणा सर्वप्रथम किन देशो ने की थी? रूस,यूक्रेन और बेलारूस (8 दिसंबर 1991)।
39- वारसा संधि को सबसे पहले किसने छोड़ा? अल्बानिया।
40- दूसरी दुनिया के देशों में किस प्रकार के देश आते हैं? साम्यवादी।
41- ग्लॉसनास्ट व पेरिस्त्रोयका का संबंध किससे है? गोर्बाचेव।
42- सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति - गोर्बाचेव।
43- सोवियत संघ के विघटन के बाद रूस का प्रथम निर्वाचित राष्ट्रपति कौन था? येल्तसिन।
44- शीत युद्ध की समाप्ति के परिणाम - एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था का उदय।
45- CIS क्या है? सोवियत संघ से अलग होने वाले स्वतंत्र राष्ट्रों का राष्ट्रकुल।
46- सोवियत राजनीतिक प्रणाली की धुरी कौन सी पार्टी थी? कम्युनिस्ट पार्टी।
47- सोवियत संघ ने अफगानिस्तान में कब हस्तक्षेप किया? 1979।
48- सोवियत संघ के विघटन में केंद्रीय भूमिका किसकी थी? बोरिस येल्तसिन।
49- सोवियत संघ कितने गणराज्यों से मिलकर बना था? 15।
50- सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत किसने की? गोर्बाचेव।
दीर्घ-उत्तरीय के लिए यहां क्लिक कीजिए
1.4 सत्ता के वैकल्पिक केंद्र
51- अमेरिका के मुकाबले सत्ता के कौन से वैकल्पिक केंद्र हैं? यूरोपीय संघ, आसियान, चीन।
52- यूरोपीय आर्थिक सहयोग संघ की स्थापना किस योजना के तहत तथा कब हुई?मार्शल योजना 1948।
53- यूरोपीय संघ का गठन कब हुआ? 1992।
54- यूरोपीय संघ का गठन किस संधि के द्वारा हुआ? मास्ट्रिच संधि।
55- यूरोपीय संघ में वर्तमान में कुल कितने सदस्य देश सम्मिलित हैं? 27 देश।
56- कौन सा देश यूरोपीय संघ से अलग हो गया? ब्रिटेन।
57- यूरोपीय संघ की साझी मुद्रा का क्या नाम है? यूरो।
58- यूरोपीय आर्थिक समुदाय का गठन किस संधि के तहत और कब हुआ? रोम संधि 1957।
59- यूरोपीय संघ के संस्थापक सदस्य देश थे। बेल्जियम फ्रांस नीदरलैंड लग्जमबर्ग पश्चिम जर्मनी इटली (BFNL JI)
60- यूरोपीय संघ का कौन सा देश सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है? फ्रांस।
61- 2005 में दुनिया की सबसे बड़ी और 2016 में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कौन थी? यूरोपीय संघ।
62- यूरोपीय संघ को नोबेल शांति पुरस्कार कब प्राप्त हुआ? 2012?
63- यूरोपीय संसद का गठन कब हुआ? 1979।
64- आसियान का गठन किस घोषणा पत्र के द्वारा तथा कब हुआ? बैकॉक घोषणा पत्र 1967।
65- आसियान के संस्थापक सदस्य कौन कौन हैं? फिस्टम (FISTM) फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और मलेशिया।
66- आसियान शैली का क्या तात्पर्य है? अनौपचारिक टकरावरहित सहयोगात्मक मेलमिलाप।
67- आसियान समुदाय(आसियान सुरक्षा समुदाय, आसियान आर्थिक समुदाय, आसियान सामाजिक-सांस्कृतिक समुदाय) का गठन कब हुआ? 2003।
68- भारत की लुक ईस्ट पालिसी कब जारी की गयी? 1991
69- भारत की एक्ट ईस्ट पालिसी कब जारी की गयी? 2014।
70- भारत का किन आसियान देशों से मुक्त व्यापार समझौता है? मलेशिया सिंगापुर थाईलैंड (MST)
71- चीन की साम्यवादी क्रांति किसके नेतृत्व में और कब हुई? माओत्से तुंग 1949 में।
72- चीन ने अमेरिका से संबंध कब स्थापित किये? 1972 में।
73- चीन में आधुनिकीकरण के चार प्रस्ताव किसने और कब दिए? चाऊ एन लाई 1973।
74- 1978 में चीन में खुले द्वार की नीति किसके द्वारा घोषित की गई ? देंग श्याओ पेंग
75- चीन में कृषि का निजीकरण कब किया गया? 1982
76- चीन में उद्योगों का निजीकरण कब किया गया? 1998
77- चीन WTO का सदस्य कब बना? 2001
78- चीन की नई आर्थिक नीति की असफलता
- बेरोजगारी - 10करोड़
- महिलाओं की स्थिति ठीक नही
- आर्थिक असमानता( शहरी - ग्रामीण )
- भ्रष्टाचार
79- चीन की अर्थव्यवस्था के उत्थान के कारण
- कृषि के निजीकरण से ग्रामीण आय में वृद्धि।
- उद्योगों के निजीकरण से तीव्र औद्योगिक विकास।
- व्यापार के नए कानूनों और SEZ( Special Economic Zones) के निर्माण से विदेशी व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि।
80- भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार कौन है? चीन।
दीर्घ-उत्तरीय के लिए यहां क्लिक कीजिए
1.3 - समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व
81- ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म किस अन्य नाम से जाना जाता है? प्रथम खाड़ी युद्ध 1991।
82- संयुक्त राज्य अमेरिका के संदर्भ में 9/11 से क्या अभिप्राय है? इसका संबंध वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन अमेरिका में 11/09/2001 को हुए आतंकी हमले से है, जिसमें लगभग 3000 लोग मारे गए थे।
83- 1991 में अमेरिकी वर्चस्व के प्रारंभ होने का मुख्य कारण क्या था? सोवियत संघ का विघटन।
84- ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म का मुख्य उद्देश्य क्या था? कुवैत को इराक से स्वतंत्र कराना।
85- ऑपरेशन इराकी फ्रीडम का उद्देश्य क्या था ईराक के तानाशाह को मारकर आतंकवाद को नियंत्रित करना और व्यापक विनाश के हथियारों को नष्ट करना।
86- बैंडवैगन रणनीति क्या है? सर्वाधिक शक्तिशाली देश के विरुद्ध जाने की अपेक्षा उसके साथ रहकर अवसरों का अधिक से अधिक फायदा उठाना बैंड बैगन रणनीति कहलाती है।
87- किस युद्ध को कंप्यूटर युद्ध के नाम से जाना जाता है? प्रथम खाड़ी युद्ध।
88- विश्व राजनीति में अमेरिकी प्रभुत्व की शुरुआत कब से मानी जाती है? 1991 से।
89- ऐसा क्यों कहा जाता है कि पेट्रोलियम का इतिहास युद्ध एवं संघर्षों का इतिहास रहा है? पेट्रोलियम के साथ बहुत अधिक आर्थिक लाभ जुड़ा है। इसलिए इसकी प्राप्ति के लिए सदैव युद्ध एवं संघर्ष होते रहते हैं।
90- वर्तमान में किस देश का प्रभुत्व है? अमेरिका।
91- सांस्कृतिक क्षेत्र में वर्चस्व का क्या अर्थ है? किसी एक देश या क्षेत्र की संस्कृति (खानपान,पहनावा, रीति-रिवाज एवं विचार) का पूरे विश्व में प्रभाव।
92- अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कोई एक मुख्य विशेषता बताइए? पूंजीवादी अर्थव्यवस्था।
93- ऑपरेशन एंडोरिंग फ्रीडम किस देश के विरुद्ध चलाया गया? तालेबान शासन अफगानिस्तान।
94- ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच का संबंध है? सूडान एवं अफगानिस्तान में आतंकी संगठन अलकायदा के ठिकानों पर अमेरिका द्वारा बमबारी।
95- विश्व को इंटरनेट की सुविधा किसकी देन है? अमेरिका।
96- MBA पाठ्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम किस देश में और कब हुई? अमेरिका सन 1900 में।
97- हेगेमनी शब्द की जड़े प्राचीन यूनान के नगर राज्यों में है।
98- भारत अमेरिका असैनिक परमाणु समझौता कब हुआ? 2006।
99- आतंकी संगठन अलकायदा में नैरोबी(केन्या) और दारे-सलाम(तंजानिया) में अमेरिकी दूतावासों पर बमबारी कब किया? 1998।
100- नई विश्व व्यवस्था की शुरुआत किसने की? अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर।
1.5 - समकालीन दक्षिण एशिया
दीर्घ-उत्तरीय के लिए यहां क्लिक कीजिए
101- शिमला समझौता कब कब हुआ था? 1972।
102- सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न राष्ट्र के रूप में बांग्लादेश के उदय कब हुआ? 1971।
103- दक्षेस या सार्क में कितने सदस्य देश हैं? 8।
104- दक्षिण एशिया के किस देश में जातीय संघर्ष की समस्या है? श्रीलंका।
105- भारत और बांग्लादेश के बीच फरक्का समझौते पर हस्ताक्षर कब हुए? 1996।
106- सार्क का मुख्यालय कहां है? काठमांडू।
107- लिट्टे किस देश का आतंकी संगठन है? श्रीलंका।
108- दक्षिण एशिया का कौन सा देश धर्म-सापेक्ष है? पाकिस्तान।
109- दक्षिण एशिया के किस देश में माओवादियों का प्रभाव है? नेपाल।
110- सार्क की स्थापना कब हुई थी? 1985
111- भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी और श्रीलंका के राष्ट्रपति जयवर्धने के बीच समझौता कब हुआ? 1987।
112- मालदीव में किस तरह की शासन प्रणाली है? अध्यक्षात्मक।
113- मालदीव कब गणतंत्र बना? 1968।
114- दक्षिण एशिया के किस देश में संवैधानिक राजतंत्र है? भूटान।
115- सार्क के किन देशों के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता है? श्रीलंका, भूटान।
116- SAFTA पर हस्ताक्षर कब हुए? 12वें शिखर सम्मेलन।
117- साफ्टा समझौता कब से लागू हुआ? 2006।
118- अफगानिस्तान सार्क का सदस्य कब बना? 2007।
119- भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी जल समझौता कब हुआ? 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से।
120- दक्षिण एशिया के किस देश के साथ भारत का बिना पासपोर्ट बीजा के आवागमन समझौता है? नेपाल।
121- सरक्रीक विवाद किन दो देशों के बीच है? भारत और पाकिस्तान।
122- नेपाल का नया संविधान (वर्तमान) कब लागू हुआ? 2015
123- नेपाल राजशाही को समाप्त करके कब लोकतांत्रिक गणराज्य बना? 2008 में।
124- भारत और पाकिस्तान के बीच ताशकंद समझौता कब हुआ? 1966।
125- सार्क का पहला शिखर सम्मेलन कहां हुआ था? ढाका(बांग्लादेश)।
#APSinghClasses
Share this post
0 Comments